फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बादशाहनगर रेलवे अस्पताल की न्यू ओपीडी शुरू, मरीजों को राहत

विज्ञापन
बादशाहनगर रेलवे अस्पताल का न्यू ओपीडी भवन।
विज्ञापन
लखनऊ। बादशाहनगर रेलवे अस्पताल में नया ओपीडी भवन शुरू हो गया है। हालांकि, भवन की फिनिशिंग अंतिम चरण में है, फिर भी इसे चालू कर दिया गया है। इससे इलाज कराने आने वाले रेलकर्मियों और उनके परिजनों को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन

बादशाहनगर रेलवे स्टेशन परिसर में स्थित इस अस्पताल में करीब 15 हजार रेलकर्मियों को इलाज की सुविधा मिलती है। रेलकर्मियों की बढ़ती संख्या और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कुछ वर्ष पहले नए भवन का निर्माण कार्य शुरू किया गया था, जो अब लगभग पूरा हो चुका है। ऐसे में नए भवन में ओपीडी शुरू कर दी गई है।
इसके अलावा पैथोलॉजी और फिजियोथेरेपी विभागों को नए परिसर में शिफ्ट कर दिया गया है। पुराने भवन में पैथोलॉजी विभाग ऊपरी मंजिल पर था, जिससे बुजुर्गों और महिलाओं को जांच के लिए सीढ़ियां चढ़नी पड़ती थीं। अब यह विभाग नए भवन के भूतल पर स्थानांतरित कर दिया गया है। इसी तरह फिजियोथेरेपी विभाग भी नए भवन में शिफ्ट हो गया है, जिससे मरीजों को काफी सुविधा हो रही है।
विज्ञापन

दवा वितरण के लिए पांच काउंटर
पुराने भवन में मरीजों को दवा वितरण में भी परेशानी होती थी। वहां दो ही काउंटर थे, जबकि नए भवन में पांच काउंटर बनाए गए हैं।
जांच सुविधाएं भी बढ़ेंगी
सूत्रों के अनुसार, अस्पताल में अब एमआरआई, सीटी स्कैन सहित कई उन्नत जांच सुविधाएं शुरू करने की तैयारी भी चल रही है। इससे रेलवे अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर हो जाएंगी।
विज्ञापन

Iबादशाहनगर रेलवे अस्पताल को लगातार उन्नत किया जा रहा है। नया भवन तैयार है और कई विभाग इसमें शिफ्ट किए जा चुके हैं। इससे मरीजों को राहत मिल रही है।I
I- गौरव अग्रवाल, डीआरएम, पूर्वोत्तर रेलवेI

बादशाहनगर रेलवे अस्पताल का न्यू ओपीडी भवन।

बादशाहनगर रेलवे अस्पताल का न्यू ओपीडी भवन।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें