डॉक्टर इंद्रमणि त्रिपाठी ने एलडीए उपाध्यक्ष का पदभार संभाला।
- फोटो : amar ujala
लखनऊ विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त उपाध्यक्ष डॉक्टर इंद्रमणि त्रिपाठी ने सोमवार सुबह कार्यभार ग्रहण कर लिया।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने अंग वस्त्र और माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।
जिम्मेदारी संभालने के बाद उपाध्यक्ष त्रिपाठी ने एलडीए के सभी अधिकारियों के साथ बैठक की।