फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा विभाग को मिले 16 संयुक्त निदेशक

Fri, 29 Nov 2013 09:04 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
पदोन्नति के बाद शिक्षा विभाग को 16 संयुक्त निदेशक मिल गए हैं।
विज्ञापन


विभागीय पदोन्नति कमेटी की बैठक के बाद उप निदेशक से संयुक्त निदेशक पद पर पदोन्नति देने संबंधी शासनादेश सचिव माध्यमिक शिक्षा जितेंद्र कुमार ने जारी कर दिया है।
विज्ञापन


इसमें 11 अधिकारियों को पूर्णकालिक संयुक्त निदेशक का दर्जा दिया गया है और पांच अधिकारियों को स्थानापन्न पदोन्नति का लाभ दिया गया है।

भविष्य में पद रिक्त होने पर इन अधिकारियों को पूर्णकालिक संयुक्त निदेशक का दर्जा दे दिया जाएगा।

पदोन्नति के बाद ये सभी अधिकारी नए तैनाती संबंधी आदेश जारी होने तक मौजूदा तैनाती स्थल पर ही काम करते रहेंगे।

ऑफिस-ऑफिस की और खबरों के लिए यहां आएं...

शासनादेश के मुताबिक रूबी सिंह, कीर्ति गौतम, सरिता तिवारी, सुत्ता सिंह, अंजना गोयल, मंजू शर्मा, शुभा सिंह, अनारपति वर्मा, माया निरंजन, प्रभावती वर्मा तथा शीला वर्मा को पूर्णकालिक संयुक्त निदेशक के पद पर पदोन्नति दी गई है।
विज्ञापन


इसमें खास बात यह है कि ये सभी महिला अधिकारी हैं। विभाग में पहली बार ऐसा हुआ है कि संयुक्त निदेशक पद पर एक साथ 11 महिलाओं को पदोन्नति दी गई है।

इसके अलावा स्थानापन्न का लाभ देते हुए कमलेश प्रियदर्शी, गायत्री, राजकुमारी वर्मा, महेंद्र देव तथा फैजुर्रहमान को संयुक्त निदेशक बनाया गया है।

शासनादेश के मुताबिक इन अधिकारियों की नवीन तैनाती का आदेश अलग से जारी किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें