लखनऊ। त्योहार पर वेटिंग के यात्रियों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए चार अक्तूबर से रेलवे प्रशासन न्यू जलपाईगुड़ी-गोमतीनगर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाएगा।
उत्तर रेलवे के सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्ता ने बताया कि गाड़ी संख्या 05742 न्यूजलपाईगुड़ी-गोमतीनगर पूजा विशेष चार अक्तूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को न्यू जलपाईगुड़ी से सुबह 8:30 बजे चलेगी। सिलीगुड़ी जंक्शन, ठाकुरगंज, अररिया कोर्ट, पूर्णिया, कटिहार, नौगछिया, मानसी, खगड़िया, सलौना, हसनपुर रोड, रुसेरा घाट, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, सिवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, बस्ती, मनकापुर, अयोध्या, बाराबंकी होते हुए गोमतीनगर स्टेशन पर 9:10 बजे पहुंचेगी। वापसी में 05741 गोमतीनगर-न्यूजलपाईगुड़ी पूजा स्पेशल ट्रेन पांच अक्तूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को गोमतीनगर से दोपहर 12:20 बजे चलकर उपरोक्त स्टेशनों से होते हुए न्यूजलपाईगुड़ी पहुंचेगी।