नगर निगम के एकीकृत शिकायत केंद्र में बढ़ती शिकायतों को देखते
हुए दो और नंबर बढ़ा दिए गए हैं।
इन दोनों नंबरों को जारी करने के साथ नगर
आयुक्त ने अधिकारियों को अधिक सुनवाई और समस्याओं का तत्काल निस्तारण करने
के लिए निर्देशित किया है।
शहरवासी नगर
निगम की वेबसाइट www.lnnpgrs.in पर ऑनलाइन के अलावा फोन नंबर पर शिकायत
दर्ज करा सकते हैं।
एक जनवरी को इस हाईटेक कंट्रोल रूम का लोकार्पण महापौर
डॉ. दिनेश शर्मा ने गोमती नगर फन मॉल के पीछे आरआर विभाग की कार्यशाला में
किया था।
यहां दर्ज कराएं शिकायत9415607789, 0522-2307770, 2307782, 2307783 www.lnnpgrs.in