फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवा चुके लोगों को कोरोना वैक्सीनेशन के लिए अलग से आएगी गाइडलाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। जिन लोगों ने एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगवाया था या प्लाज्मा थेरेपी हुई है, उन्हें शुक्रवार को कोरोना का टीका नहीं लगाया गया। ऐसे लोगों के लिए अलग से गाइडलाइन आएगी। शनिवार को कलाम सेंटर में टीकाकरण कराने वाले केजीएमयू के कर्मचारी ब्रह्मपाल सिंह ने बताया कि उन्हें पहले एंटी रेबीज इंजेक्शन लगा था। ऐसे में उन्हें टीका नहीं लगाया गया। केजीएमयू के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डी हिमांशु ने बताया कि एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने वालों को कुछ दिन बाद बुलाया गया है। ब्रह्मपाल ने एक दिन पहले ही एंटी रेबीज लगवाई है। ऐसे में उसे दूसरे ही दिन वैक्सीन की डोज नहीं दी जा सकती है। इसी तरह प्लाज्मा थेरेपी कराने वालों, गर्भवती महिलाओं को भी सूची से अलग रखा गया है।
विज्ञापन

किसी समस्या पर यहां करें संपर्क
किसी भी समस्या पर टोल फ्री नंबर 18001805145 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा कोविड कंट्रोल रूम पर भी वैक्सीनेशन से जुड़ी सहायता मिलेगी। इसके नंबर 0522-4523000 पर संपर्क किया जा सकता है। वहीं शहर के कोविड कंट्रोल रूम से भी वैक्सीन लगवाने वालों से 15 दिन में तीन बार फीड बैक लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें