फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सामने आया अनामिका शुक्ला जैसा एक और मामला, अब फर्जी प्रीति यादव के खिलाफ दर्ज होगा केस

Sat, 13 Jun 2020 10:21 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) में फर्जी शिक्षिकाओं के मामले लगातार उजागर हो रहे हैं। गोंडा की अनामिका शुक्ला के दस्तावेज पर 9 जिलों के केजीबीवी में फर्जी अनामिकाओं की नियुक्ति का मामला अभी थमा भी नहीं है कि जौनपुर के सिकरारा की प्रीति यादव के दस्तावेजों पर जौनपुर के मुफ्तीगंज स्थित केजीबीवी में शिक्षिका और आजमगढ़ के पवई स्थित केजीबीवी में वार्डन की नियुक्ति का मामला सामने आया है। 

विज्ञापन


बेसिक शिक्षा महानिदेशक विजय किरन आनंद ने दोनों के खिलाफ एफआईआर के निर्देश दिए हैं। दरअसल, केजीबीवी की शिक्षिकाओं और छात्राओं का डाटा प्रेरणा पोर्टल पर दर्ज किया जा रहा है। डाटा दर्ज करने के दौरान पता चला कि मुफ्तीगंज और पवई केजीबीवी में कार्यरत प्रीति यादव के आधार कार्ड नंबर एक ही हैं। 

इसकी गहराई से जांच के बाद जौनपुर के बीएसए ने महानिदेशालय को सूचित किया कि प्रीति यादव नाम की महिला के दस्तावेजों पर मुफ्तीगंज में शिक्षिका और आजमगढ़ के पवई में वार्डन नियुक्त है। 
विज्ञापन


जौनपुर के बीएसए ने असली प्रीति यादव का पता लगाने के लिए छानबीन की। जब वे जौनपुर के शाहपुर सिरकारा पहुंचे तो पता चला कि गोंडा की अनामिका की तरह सिरकारा की प्रीति भी गृहिणी है, प्रीति का विवाह पास के ही मल्हनी ब्लॉक में हुआ है। जबकि मुफ्तीगंज और पवई में तैनात दोनों फर्जी प्रीति यादव मैनपुरी की रहने वाली हैं। 

वाराणसी और आजमगढ़ मंडल की जांच के आदेश   
बेसिक शिक्षा महानिदेशक ने आजमगढ़ और वाराणसी मंडल के मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशकों को दोनों मंडल में संचालित सभी केजीबीवी की शिक्षिकाओं और शिक्षकों के शैक्षणिक दस्तावेज, पहचान पत्र, आधार कार्ड और पैन कार्ड का सत्यापन कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें