फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सीडीआरआई में नई सुविधा से संक्रामक रोगों पर शोध होगा तेज

विज्ञापन
सीडीआरआई में पहुंचे केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह। 
विज्ञापन
लखनऊ। संक्रामक रोगों पर शोध और नई दवाओं की खोज को बढ़ावा देने के लिए सीएसआईआर-केंद्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान (सीडीआरआई) में बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3/एबीएसएल-3) अनुसंधान सुविधा शुरू की गई। केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को इसका उद्घाटन किया। उन्होंने डॉ. बी. मुखर्जी व्याख्यान कक्ष का भी शुभारंभ किया।
विज्ञापन

डॉ. सिंह ने कहा कि भारत को जेनेरिक दवाओं के निर्माण के साथ नई औषधियों की खोज में भी वैश्विक नेतृत्व हासिल करना चाहिए। सीडीआरआई की 13 दवाएं बाजार में पहुंच चुकी हैं और 80 से अधिक तकनीकों का लाइसेंस दिया गया है। संस्थान की गर्भनिरोधक दवा सेंटक्रोमन की पांच वर्षों में 350 लाख से अधिक स्ट्रिप्स महिलाओं को मुफ्त दी गई हैं। उन्होंने उद्योग और वैज्ञानिक संस्थानों के सहयोग से किफायती उपचार विकसित करने पर जोर दिया।

सीडीआरआई में पहुंचे केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह। 

सीडीआरआई में पहुंचे केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह। 

सीडीआरआई में पहुंचे केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें