फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विज्ञान भारती अवध प्रांत की नई कार्यकारिणी गठित

विज्ञापन
लविवि में रविवार को विज्ञान भारती अवध प्रांत की तीसरी वार्षिक साधारण सभा की हुई बैठक।
विज्ञापन
लखनऊ। विज्ञान भारती अवध प्रांत ने वैज्ञानिक चेतना को समाज तक पहुंचाने और संगठन की गतिविधियों के विस्तार के लिए नई कार्यकारिणी गठित की है। रविवार को राजीव गांधी नेशनल एविएशन यूनिवर्सिटी, रायबरेली के कुलपति प्रो. बीएन सिंह को अध्यक्ष और लखनऊ विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. विनय सिंह को महासचिव निर्वाचित किया गया।
विज्ञापन

प्रचार प्रमुख डॉ. निमिष कपूर ने बताया कि लखनऊ विश्वविद्यालय के आरके मुखर्जी सभागार में हुई तीसरी वार्षिक साधारण सभा में करीब 120 आजीवन सदस्यों ने हिस्सा लिया। बैठक में वार्षिक प्रतिवेदन, आय-व्यय का विवरण और आगामी कार्ययोजना प्रस्तुत की गई।
अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख स्वांत रंजन ने वैज्ञानिक चेतना, स्वदेशी विज्ञान दृष्टि और भारतीय ज्ञान परंपरा के आधुनिक विज्ञान से समन्वय पर जोर दिया। राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. शिवकुमार ने संवाद के माध्यम से विज्ञान का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की बात कही। क्षेत्र सह-प्रचार प्रमुख मनोज कांत ने पारंपरिक और औषधीय ज्ञान के वैज्ञानिक अध्ययन व दस्तावेजीकरण पर जोर दिया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रो. बीएन सिंह ने कार्यकर्ताओं को उनकी विशेषज्ञता के अनुरूप दायित्व देने की बात कही। महासचिव प्रो. विनय सिंह ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें