लखनऊ। नगर निगम मार्ग प्रकाश विभाग के कर्मचारी संगठन नगर निगम श्रमिक संघ की नई कार्यकारिणी गठित हुई है। इसमें मनोज कुमार अध्यक्ष और विनोद कुमार महामंत्री बनाए गए हैं। इनके अलावा सुरेश दीक्षित को संरक्षक, हरी लाल को उपाध्यक्ष, मोहम्मद फैज को मंत्री, अजय कुमार को कोषाध्यक्ष, गुड्डू कनौजिया को संगठन मंत्री, महावीर को कार्यालय मंत्री,अजय सिंह को प्रचार मंत्री और मोहम्मद जफर, आनंद प्रकाश कनक, रमेश चंद्र, सुरेश कुमार, अशोक कुमार तिवारी और मोहम्मद नदीम को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया है।