लखनऊ के नए जिलाधिकारी ने संभाला कार्यभार।
- फोटो : amar ujala
लखनऊ के नए जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर कार्यभार संभाल लिया।
इस मौके पर कलेक्ट्रेट में सलामी देकर उनका स्वागत किया गया।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी मनीष बंसल सहित कलेक्ट्रेट के समस्त अपर जिलाधिकारी, अपर नगर मजिस्ट्रेट व अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में रजिस्टरों का निरीक्षण किया।