फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब टीईटी-2019 जनवरी के अंत या फरवरी के पहले सप्ताह में, जल्द होगा नई तारीख का एलान

Wed, 25 Dec 2019 02:21 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी)-2019 अब नए वर्ष 2020 में होगी। यह निर्णय नागरिकता संशोधन कानून को लेकर प्रदेश में हुए उपद्रव व हिंसा के मद्देनजर किया गया है। परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने कहा कि अब नए वर्ष में टीईटी कराई जाएगी। शासन से चर्चा के बाद नई तिथि घोषित की जाएगी। जनवरी के अंतिम सप्ताह या फरवरी के प्रथम सप्ताह तक परीक्षा होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


पूर्व में टीईटी 22 दिसंबर को पहली पाली में सुबह 10 से 12.30 बजे तक प्राथमिक स्तर और दोपहर 2.30 से शाम 5 बजे तक दूसरी पाली में उच्च प्राथमिक स्तर के लिए होना था। प्राथमिक स्तर के लिए 10, 83,016 और उच्च प्राथमिक स्तर के लिए 5,73,322 समेत कुल 16,56,338 अभ्यर्थियों ने टीईटी के लिए आवेदन किया था।

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हुए उपद्रव और हिंसा के चलते 20 दिसंबर को टीईटी स्थगित की गई थी। तब से लाखों अभ्यर्थियों को टीईटी की नई तिथि का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंतर्जनपदीय तबादलों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

बेसिक शिक्षा विभाग में करीब डेढ़ वर्ष से अंतर्जनपदीय तबादला नीति का इंतजार कर रहे पांच लाख से अधिक शिक्षकों के ऑनलाइन तबादले की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिन जिलों में इंटरनेट सेवा बंद नहीं है वहां शिक्षकों ने आवेदन भी शुरू कर दिया है।

लखनऊ सहित कुछ जिलों में जहां इंटरनेट सेवा बंद हैं वहां शिक्षकों को तबादला आवेदन में दिक्कत आ रही है। ऑनलाइन तबादला आवेदन 20 जनवरी दिए जा सकेंगे। 21 जनवरी से 5 फरवरी तक आवेदन पत्रों की जांच, 6 से 20 फरवरी तक दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण कर 15 मार्च को सूची जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें