फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नए कंट्रोलर ने संभाला कार्यभार, कॉलेज में देखी अवैध कब्जों की स्थिति

विज्ञापन
उपस्थिति रजिस्टर देखते कंट्रोलर सुमित श्रीवास्तव
विज्ञापन
लखनऊ। तेलीबाग स्थित राम भरोसे मैकूलाल इंटर कॉलेज में कंट्रोलर बनाए गए राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुमित श्रीवास्तव ने शनिवार को कार्यभार संभाला। उन्होंने स्टाफ की उपस्थिति जांची तो तीन शिक्षक अनुपस्थित मिले। इस संबंध में जवाब भी मांगा है। कॉलेज में गंदगी पर भी उन्होंने नाराजगी जताई। साथ ही शिक्षकों की हाजिरी दर्ज करने के लिए बायोमीट्रिक व्यवस्था लागू करने की मांग की। उन्होंने अमर उजाला की खबरों के आधार पर परिसर में उस जमीन का निरीक्षण किया जिस पर पूर्व प्रबंधक श्रीकांत साहू की ओर से अवैध पट्टा दिया गया है। बता दें कि इस संबंध में सोसाइटी रजिस्ट्रार की जांच रिपोर्ट के आधार पर अमर उजाला ने जुलाई माह में 41 अवैध पट्टों का खुलासा किया था।
विज्ञापन


इनसेट: प्रधानाचार्य के मामले में अब तक नहीं मिली अनुमति

दूसरी ओर आयोग ने डॉ. राम चंद्र का चयन कॉलेज के प्रधानाचार्य के पद पर किया है। हालांकि इस संबंध में अभी तक विभाग से अनुमति नहीं मिली है। जबकि इससे पहले प्रधानाचार्य रहे अंबर तिवारी का तबादला रायबरेली के एक कॉलेज में हो गया है। बड़ी बात ये है कि अवैध पट्टे देेने के मामले में अंबर तिवारी पर भी एफआईआर दर्ज है। इसके बावजूद उन्हें पदोन्नति मिल गई और आगे की कार्रवाई भी नहीं हुई। इधर प्रधानाचार्य पद के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने अब तक कोई निर्णय नहीं लिया है। जल्द निर्णय न लिया गया तो उनका अगले माह का वेतन भी फंसेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें