मुख्य न्यायाधीश को शपथ दिलातीं राज्यपाल आनंदी बेन पटेल।
- फोटो : amar ujala
इलाहाबाद हाईकोर्ट के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल ने शपथ ले ली है। उन्हें राजभवन में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने शपथ दिलाई।
नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल पंजाब के रहने वाले हैं। वह कोलकाता हाइकोर्ट में एक्टिंग चीफ जस्टिस के पद पर कार्यरत थे।
उन्हें इलाहाबाद हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।