जयपुरिया स्कूल की नई शाखा का उद्घाटन मंगलवार को किया गया।
सीतापुर रोड
स्थित बंसल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट परिसर में स्थित शाखा का उद्घाटन
जयपुरिया इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी नोएडा कैंपस के कुलपति विक्रम सिंह ने
किया।
इस अवसर संस्थान के एजीएम पुलक अग्रवाल, प्रिंसिपल मोनिका तिवारी आदि
मौजूद रहे।
स्कूल की प्रिंसिपल मोनिका तिवारी ने बताया कि स्कूल में
एलकेजी से लेकर कक्षा पांच तक की कक्षाएं चलाई जाएंगी। अगले साल एडमिशन
बढ़ने पर आगे की कक्षाएं शुरू होंगी।
मोनिका तिवारी के अनुसार स्कूल में
आरटीई के तहत गरीब बच्चों को 25 फीसदी सीटों पर दाखिला भी दिया जाएगा। फीस
पांच हजार रुपये महीना है।
इसमें कॉपी-किताबों का मूल्य भी शामिल है। स्कूल
बस से आने वाले बच्चों को ट्रांसपोर्ट फीस अलग से चुकानी होगी।