फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ शहर एक बार फिर हुआ शर्मसार, नाले में फेंका गया नवजात

Sat, 25 Mar 2017 01:26 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो ‌प‌िक
विज्ञापन
तहजीब के शहर लखनऊ में एक और नवजात का शव पॉलीबैग में बांधकर नाले में फेंक दिया गया। बृहस्पतिवार सुबह आवारा जानवर शव नोंचते दिखे तो राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव के अवशेष उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुर्सी रोड पर कुकरैल पुल के नीचे एक काले रंग का पॉलीबैग पड़ा था।
विज्ञापन


आसपास मौजूद आवारा जानवरों का झुंड बैग को लेकर एक-दूसरे पर हमला कर रहा था। बैग फटने पर पता चला कि भीतर नवजात का शव था। शव को लेकर जानवरों में खींचतान मच गई। राहगीरों ने नजारा देखकर पुलिस को फोन किया। इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह ने बताया कि नवजात करीब चार महीने का था।

शव कौन और किस हालात में फेंक गया? नवजात की मौत कैसे हुई? कहीं किसी ने उसकी हत्या तो नहीं की? इन सवालों का जवाब तलाशने की कोशिश की जा रही है। इंस्पेक्टर ने कहा कि हो सकता है नवजात की मौत बीमारी से हुई हो और उसके परिवारीजन शव नाले में फेंक गए हों।
विज्ञापन


इलाके के अस्पताल व नर्सिंगहोम में छानबीन की जा रही है। इससे पहले भी शहर के कई थाना क्षेत्रों में नवजात का शव व भ्रूण मिलने से हड़कंप मच चुका है। करीब एक सप्ताह पहले ठाकु रगंज के कनक बिहार कॉलोनी में नवजात का शव मिला था।

इसके अलावा वजीरगंज में सुभाष मार्ग पर एक निजी नर्सिंग होम के सामने और दूसरा कू डे़ के ढे़र में नवजात का शव मिला था। चौक में  क्वीन मेरी अस्पताल के पास भी कुछ समय पहले भ्रूण मिला था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें