फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयारी: यूपी में नई जैव और ऊर्जा नीति जल्द, सीएम ने कहा-हर जिले में स्थापित होंगे बायो फ्यूल प्लांट

Mon, 22 Aug 2022 07:49 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में बायो फ्यूल उत्पादन को बढ़ावा देने की जरूरत है। इसके लिए नई जैव ऊर्जा नीति तैयार करें। कहा कि उप्र को जैव ईंधन उत्पादन का मॉडल राज्य बनाया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में बायो फ्यूल उत्पादन को बढ़ाने और गैर पारंपरिक ऊर्जा विकल्पों को प्रोहत्सान देने के लिए नई जैव व ऊर्जा नीति तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने हर जिले में बायोफ्यूल प्लांट स्थापना के लिए कार्ययोजना भी तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यूपी में जैव ईंधन उत्पादन का मॉडल राज्य बनाया जाएगा। वे रविवार को अपने आवास पर उच्चस्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कंप्रेस्ड बायोगैस, बायोकोल, एथेनॉल और बायो डीजल जैसे जैव ऊर्जा प्रकल्पों को प्रोत्साहन के हमारे प्रयासों के सकारात्मक परिणाम रहे हैं। इसे देखते हुए सरकार ने हर जिले में बायोफ्यूल प्लांट स्थापना का फैसला लिया है। 

भविष्य की जरूरतों के लिए हमें बायोमास सप्लाई चेन का विकास करना होगा। ऊर्जा और परिवहन के क्षेत्र में जैव ईंधन के उपयोग को बढ़ावा दिए जाने की जरूरत है। विद्युत उत्पादन गृहों में बायोमास पैलेट्स के उपयोग किया जाना चाहिए। 
विज्ञापन


उन्होंने निर्देश दिए कि अलगे पांच वर्षों में 500 टन कंप्रेस्ड बायो गैस प्रतिदिन उत्पादन के लक्ष्य को लेकर प्रयास करें। बायोकोल, बायोडीजल और बायो एथेनॉल के लिए 2000-2000 टन प्रतिदिन के लक्ष्य को लेकर काम किया जाना चाहिए। 
विज्ञापन

इन क्षेत्रों में निवेश करने वाली कंपनियों के लिए भूमि की सुलभ उपलब्धता, पूंजीगत उत्पादन सहित सभी जरूरी सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। बायो फ्यूल प्लांट की स्थापना और बायोमास भंडारण के लिए ग्राम समाज, राजस्व भूमि, चीनी मिल परिसर में खाली भूमि का उपयोग किया जाना चाहिए।

पांच साल में 22000 मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य
सीएम योगी ने कहा कि गैर पारंपरिक ऊर्जा विकल्पों को प्रोत्साहन देना जरूरी है। अगले पांच वर्ष में 22000 मेगावाट सोलर पावर उत्पादन का लक्ष्य होना चाहिए। अयोध्या को मॉडल सोलर सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है। सौर ऊर्जा उत्पादन और भंडारण के क्षेत्र में निजी क्षेत्र के निवेश के लिए अनुकूल माहौल देना होगा। 

उन्होंने भवनों की छतों पर सौर ऊर्जा प्लांट लगाने, जिलों में सीडीओ की अध्यक्षता में सोलर सेल के गठन और सभी परियोजनाओं का पंजीकरण अनिवार्य करने पर जोर दिया। कहा कारागारों में कैदियों को सोर ऊर्जा उपकरण बनाने का प्रशिक्षण दिया जाए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें