फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बालवाटिका आंगनबाड़ी केंद्र पर नवआरंभ उत्सव

Thu, 26 Mar 2026 02:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
नवआरंभ उत्सव के दारान मौजूद बच्चे, अ​भिभावक व ​शिक्षक।
विज्ञापन
नगराम। परिषदीय प्राथमिक व कंपोजिट बेसिक विद्यालयों में नए सत्र से नामांकन बढ़ाने के उद्देश्य से बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को कंपोजिट विद्यालय गुलाल खेड़ा, अनैया खरगापुर, प्राथमिक विद्यालय हरदोईया, हसवा, हुसैनाबाद, सिरौना, रहमतनगर, गोमीखेड़ा, मोअज्जम नगर व अन्य स्कूलों में संबद्ध आंगनबाड़ी केंद्र बालवाटिका पर नवआरंभ उत्सव का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों को आमंत्रित कर उन्हें सरकारी विद्यालयों में मिल रही सुविधाओं और गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया। 3 से 4 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को चिन्हित कर आगामी सत्र में बालवाटिका में उनका नामांकन सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया।
इस दौरान छोटे बच्चों को खेल-खेल में सीखने की गतिविधियों से जोड़ा गया। रेत पर अक्षर लिखवाकर उन्हें प्रारंभिक शिक्षा से परिचित कराया गया, जिससे बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। कनेरी स्कूल में ग्राम प्रधान बृजेश कुमार की मौजूदगी में बच्चों को उपहार स्वरूप स्टील थाली व गिलास दिए गए। खंड शिक्षा अधिकारी रामराज ने बताया कि समारोह में प्रतिभाशाली बच्चों को पुरस्कार के रूप में खिलौने वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

नवआरंभ उत्सव के दारान मौजूद बच्चे, अभिभावक व शिक्षक।

नवआरंभ उत्सव के दारान मौजूद बच्चे, अभिभावक व शिक्षक।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें