फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमान्य कॉलेज में प्रवेश ले चुके छात्र-छात्राओं को नए आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज आवंटित

Sun, 06 Oct 2019 03:49 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
Ministry of AYUSH
विज्ञापन

आयुष मंत्रालय के निर्देश पर अमान्य निजी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश ले चुके छात्र-छात्राओं को नए कॉलेजों का आवंटन शनिवार को कर दिया गया। कुल 26 आयुर्वेद मेडिकल कॉलेजों में इन छात्र-छात्राओं को उनकी मांग के अनुसार कॉलेज आवंटित किए गए हैं। सबसे अधिक लखनऊ के दो निजी मेडिकल कॉलेज छात्र-छात्राओं की पसंद रहे हैं।

विज्ञापन


आयुष मंत्रालय से अमान्य घोषित निजी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेजों के छात्र-छात्राओं को मान्यता प्राप्त संस्थानों में स्थानांतरित करने के उप्र शासन ने पांच अक्तूबर की तिथि तय की थी। शनिवार को छात्रों की मांग के अनुसार मेडिकल कॉलेजों का आवंटन किया गया।

सबसे अधिक 39 छात्र-छात्राएं इन्केराइट आयुर्वेदिक कॉलेज मोहनलालगंज और 22 छात्र-छात्राएं रामचंद्र वैद्य आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज चिनहट को मिले हैं। इसके अलावा एससीपीएम आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज गोंडा, मेजर एसडी सिंह आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज फर्रुखाबाद, एसकेएस आयुर्वेद मेडिकल कालेज मथुरा, दिव्य ज्योति आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज मोदीनगर गाजियाबाद, प्रबुद्ध आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में भी छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लेने में रुचि दिखाई है। 
विज्ञापन


मॉपअप राउंड के लिए पंजीकरण सात अक्तूबर तक आयुष मेडिकल कॉलेजों में बची हुई लगभग दो हजार सीटों पर प्रवेश के लिए होंगे। आयुष काउंसलिंग प्रभारी के अनुसार 21 सितंबर से जिन छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था, उन्हें भी इसमें मौका मिलेगा। 10 से 12 अक्तूबर तक अभिलेखों का सत्यापन, काउंसलिंग व सीट का आवंटन होगा। काउंसलिंग नेशनल होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज हैनीमैन चौराहा गोमती नगर में होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें