लखनऊ। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय लखनऊ परिसर के निदेशक प्रो. सर्वनारायण झा ने कहा कि ज्योतिष फलादेश में कभी भी मन की बात नहीं कहनी चाहिए। ज्योतिष फलादेश शास्त्रोक्त होना चाहिए। इसके फलादेश में तीन बातें महत्वपूर्ण हैं जो पंच महाभूत, सप्तधातु और तीन गुण हैं। वह बृहस्पतिवार को विश्वविद्यालय परिसर में महर्षि पाराशर की कृति लघु पाराशरी ग्रंथ पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में बोल रहे थे। उन्होंने सूर्य की गति और समय के समावेश से जुड़े विषयों पर तर्क प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में डॉ. हरिनारयण द्विवेदी, डॉ. अनिरुद्ध नारायण शुक्ल सहित दूसरे विभागों के शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित रहे। (संवाद)