राष्ट्रीय स्तर पर ‘ऊर्जा दक्षता ब्यूरो’ की ओर से पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार मिला है। रेलवे प्रवक्ता महेश गुप्ता के अनुसार सौर ऊर्जा उत्पादन के माध्यम से ऊर्जा संरक्षण और ऊर्जा कुशल एसी, एलईडी लाइट्स, ऑक्यूपेंसी सेंसर जैसे ऊर्जा कुशल उत्पादों के प्रयोग के लिए भवन श्रेणियों (सरकारी कार्यालयों) में पुरस्कार हासिल किया।
वहीं पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय को ‘सरकारी भवन संवर्ग’ में प्रशंसनीय एवं प्रभावी कार्य के लिए उत्तर प्रदेश में प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया था, जिसकी घोषणा ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री श्रीकांत शर्मा ने की थी। मंडल रेल प्रबंधक डॉ. मोनिका अग्निहोत्री ने हर्ष व्यक्त करते हुए विद्युत विभाग के वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर धनंजय मिश्र तथा उनकी टीम को बधाई दी।