फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फर्जी पासपोर्ट पर नेपाली नागरिक घूम आया दुबई, एयरपोर्ट पर पकड़ा गया

Thu, 29 Oct 2026 01:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
आरोपी दिनेश।
विज्ञापन
लखनऊ। अमौसी एयरपोर्ट पर बुधवार दोपहर इमीग्रेशन जांच में फर्जी भारतीय पासपोर्ट से यात्रा कर लौटे नेपाली नागरिक को पकड़ लिया गया। आरोपी की पहचान दिनेश खड़का के रूप में हुई है। सरोजनीनगर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

ब्यूरो ऑफ इमीग्रेशन के अधिकारी नागेंदर कुमार सिंह के मुताबिक, दोपहर करीब 1:30 बजे दुबई से आए यात्री ने अपना नाम दिलीप कुमार बताया। पासपोर्ट में जन्मतिथि 15 अक्तूबर 2004 और पता लखीमपुर खीरी के तिकोनिया स्थित सुधना बरसोला दर्ज था। बातचीत में उसकी भाषा नेपाली लगने पर संदेह हुआ। तलाशी में नेपाली नागरिकता प्रमाणपत्र और पैन कार्ड मिले।
नेपाली नागरिकता प्रमाणपत्र में उसका नाम दिनेश खड़का, पिता का नाम नरबहादुर खड़का और जन्म वर्ष 1994 दर्ज था। उसका पता नेपाल के कैलाली जिले की लम्की चूहा पालिका का वार्ड नंबर 10 था। उसके पास से दो मोबाइल फोन और लैपटॉप भी मिला।
विज्ञापन

विदेश यात्रा के लिए बनवाया फर्जी पासपोर्ट
नागेंदर के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने विदेश जाने के लिए जाली भारतीय पासपोर्ट बनवाने की बात स्वीकार की। एसीपी कृष्णानगर लक्ष्मण वर्मा ने बताया कि पासपोर्ट जब्त कर लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें