फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र से पैसे कमाकर लौट रहे नेपाली युवक को बदमाशों ने ट्रेन से फेंका, हुई मौत

Sat, 14 Jan 2017 03:41 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, बहराइच
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
महाराष्ट्र से कमाकर घर लौट रहे नेपाल के एक युवक को बदमाशों ने रात में ट्रेन में मारापीटा और बाबागंज व नानपारा रेलवे स्टेशन के मध्य नीचे फेंक दिया। सुबह युवक का शव बहराइच-नेपालगंज रेल प्रखंड पर भवनियापुर गांव के निकट पटरी के पास मिला। 
विज्ञापन


नेपाल के दैलेख जिला अंतर्गत रुकुम निवासी मोती कामी (35) पुत्र नैन सिंह महाराष्ट्र के बांबे डिमोली सोसाइटी में वाचमैन का काम करता था। उसके साथ मुंबई में पत्नी और एक बेटी भी रहती थी। दो बेटे व एक बेटी नेपालगंज में रहकर पढ़ाई करते हैं।

चार-छह माह में मोती नेपाल आता था। बुधवार को वह मुंबई से नेपाल के लिए रवाना हुआ। लखनऊ तक ट्रेन से आने के बाद बहराइच बस से पहुंचा। बहराइच से नेपालगंज जाने वाली रात्रि कालीन ट्रेन पर सवार हुआ।
विज्ञापन


सुबह मोती का शव रेलवे ट्रैक पर नानपारा-बाबागंज रेलवे स्टेशन के मध्य भवनियापुर गांव के निकट बरामद हुआ। शरीर में कई जगह चोटों के निशान थे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोती के पास मिली डायरी में दर्ज मोबाइल नंबर पर संपर्क साधा तो मृतक की पहचान हुई। आशंका है कि ट्रेन में छीनाझपटी के दौरान बदमाशों ने उसे नीचे फेंका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें