फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: अयोध्या की भव्यता देख निहाल हुईं नेपाल की सबसे कम उम्र की महिला सांसद, सीएम योगी व मोदी की तारीफ की

Wed, 29 Jan 2025 03:52 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

नेपाल की सबसे युवा महिला सांसद विनीता कठायत ने महाकुंभ स्नान के बाद अयोध्या में दर्शन किया। इस दौरान वो नगर की भव्यता देख निहाल हो गईं। इसके लिए उन्होंने सीएम योगी व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की।
विज्ञापन
सांसद विनीता कठायत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी की सबसे कम उम्र की सांसद विनीता कठायत परिवार के साथ प्रयागराज में महाकुंभ में स्नान कर रामलला का दर्शन करने अयोध्या पहुंचीं। रामलला का दर्शन करने के बाद मां सरयू का भी दर्शन किया। विनीता यहां की भव्यता को देखकर अयोध्या की तारीफ किए बिना नहीं रह पाईं। यही नहीं उन्होंने सीएम योगी और पीएम मोदी की भी तारीफ की।

विज्ञापन


दर्शन करने की बाद वे लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात भी करेंगी। नेपाल और भारत के संबंधों के साथ नेपाल और उत्तर प्रदेश के संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में भी बातचीत होगी। उन्होंने कहा कि प्रयागराज के महाकुंभ में थोड़ी बहुत दिक्कतें आई हैं। इस कारण से सीएम योगी महाकुंभ की निगरानी कर रहे हैं लेकिन उनकी मुलाकात होगी।

उन्होंने तारीफ करते हुए कहा कि जिस तरह से सीएम योगी खुद महाकुंभ की निगरानी कर रहे हैं, यह वाकई में काबिले तारीफ है जिस तरह से भारत सरकार और यूपी सरकार ने अयोध्या में व्यवस्थाएं की हैं, वह बहुत ही खूबसूरत है। लोग यहां आएं, रामलला के दर्शन करें और नेपाल के जनकपुर भी आएं। विनीता ने कहा कि मित्र राष्ट्रों से और मित्रता बढ़ाई जाए। इसके लिए मैं पहल कर रही हूं। वैसे भी भारत और नेपाल का प्राचीन और सांस्कृतिक संबंध रहा है। सरयू नदी में आचमन भी किया। यह वही सरयू हैं जो नेपाल से आई हैं। मुझे बड़ा गर्व महसूस होता है कि मैं जहां की रहने वाली हूं यह नदी वहीं से आई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और नेपाल के बीच बहुत अच्छे संबंध हैं। यह संबंध और कैसे मजबूत हो सकता है। इस पर भी सीएम योगी से बातचीत होगी। प्रयागराज के महाकुंभ की व्यवस्थाओं को लेकर सीएम योगी को धन्यवाद भी देना है क्योंकि महाकुंभ में केवल भारत के ही लोग नहीं नेपाल के लोग भी आते हैं। इस व्यवस्था को लेकर उन्हें धन्यवाद भी देना है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें