नानपारा क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के घर में घुसकर गुरुवार रात पड़ोसी ने उससे दुष्कर्म किया।
घटना के वक्त किशोरी के माता-पिता ईट भट्ठे पर काम करने गये थे शुक्रवार सुबह दंपती ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी है।
गुरुवार को वह पत्नी के साथ क्षेत्र में स्थित एक ईट भट्ठे पर काम करने गया था। रात में दोनों वहीं रुक गए।
घर में उसकी 14 वर्षीय बेटी और एक आठ वर्षीय बेटा था। घर पर बच्चों के अकेले होने की भनक पड़ोसी चरन प्रसाद को लगी तो वह दीवार फांदकर किशोरी के घर में आ धमका।
उसने बरामदे में सो रही किशोरी के मुंह में कपड़ा ठूंसकर उससे दुराचार किया।