फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पड़ोसियों पर युवक को जबरन जहर पिलाने का आरोप

Fri, 17 Oct 2025 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। डालीगंज हवेेलिया कॉलोनी निवासी माला गिहार ने पड़ोसियों पर रंजिश के चलते बेटे रौनक (23) को जबरन जहर पिलाने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ हसनगंज थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि युवक ने खुद जहरीला पदार्थ खाया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर हसनगंज चितवन कुमार ने बताया कि सात अक्तूबर की शाम रौनक भागते हुए घर पहुंचा। उसने आरोप लगाया कि पड़ोसी रामू, सुशीला, लतले और ललिता ने उसे रंजिशन जहर पिला दिया है। परिजन फौरन उसे अस्पताल ले गए। अस्पताल में बताया गया कि जहर युवक के शरीर में फैल चुका है। रौनक की मां के अनुसार अभी तक बेटे को होश नहीं आया है और उसका इलाज जारी है। महिला का आरोप है कि घटना के बाद आरोपी रामू व लतले धमकियां भी दे रहे हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि माला की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जांच में पता चला है कि दोनों परिवार झाड़-फूंक का काम करते हैं और दोनों के बीच पुरानी रंजिश है। जांच में सामने आया है कि रौनक ने प्रेम-प्रसंग में जहरीला पदार्थ खाया है। बाकी मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें