फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लापरवाही पर नोटिस और सक्रिय को मिलेगा प्रशस्ति पत्र

विज्ञापन
समाजवादी पार्टी।
विज्ञापन
लखनऊ। समाजवादी पार्टी की महानगर इकाई पार्टी की गतिविधियों में भाग न लेने वाले पदाधिकारियों, पार्षद, पूर्व पार्षद, पूर्व पार्षद प्रत्याशियों को नोटिस जारी करेगी। इसके साथ ही सक्रिय योगदान देने वालों को प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। पार्टी की मासिक बैठक में शनिवार को यह सहमति बनी।
विज्ञापन


पार्टी के महानगर अध्यक्ष फाखिर सिद्दीकी ने कहा कि अगले वर्ष होने वाले चुनाव की तैयारी शुरू कर दी गई है। नगर महासचिव गौरव सिंह यादव ने कहा कि विधानसभा क्षेत्रवार एसआईआर अभियान में बढ़े हुए बूथों की संख्या के अनुसार वहां पर अतिरिक्त एजेंट नियुक्त किए जाएंगे। बैठक में विधायक रविदास मेहरोत्रा, अरमान खान, पूर्व एमएलसी कांति सिंह, पूर्व मंत्री फिदा हुसैन अंसारी, पूर्व मंत्री रामसिंह राणा, राष्ट्रीय प्रवक्ता दीपक रंजन, अभिषेक बाजपेयी, और प्रदेश सचिव प्रदीप कनौजिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें