फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही, छह जनसेवा केंद्रों के लाइसेंस निरस्त

Fri, 17 Jan 2025 02:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। किसानों की फार्मर रजिस्ट्री करने में लापरवाही मिलने पर संयुक्त कृषि निदेशक ने छह जनसेवा केंद्रों के लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं।
विज्ञापन


जिले में संचालित जन सेवा केंद्रों का निरीक्षण संयुक्त कृषि निदेशक लखनऊ मंडल अनिल कुमार पाठक ने बृहस्पतिवार को किया। ओम साईं जन सेवा केंद्र, सिसेंडी, शिवम यादव जन सेवा केंद्र भौदरी, सौरभ जन सेवा केंद्र, सिसेंडी, जितेंद्र सोनी जन सेवा केंद्र ,दखिनाशेखपुर, शमशेर कुमार जन सेवा केंद्र, भावा खेड़ा, कृपा शंकर वर्मा जन सेवा केंद्र, निगोहां के लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की गई है। कुल 300 जन सेवा केंद्र निष्क्रिय हैं। इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

किसान को नैनो यूरिया का छिड़काव के लिए किया प्रेरित

संयुक्त कृषि निदेशक ने ग्राम मंगटइया में तीन किसानों के एक-एक एकड़ के गेहूं प्रदर्शन देखे। इसमें किसान ने लाइन से बोआई कर रखी थी। चर्चा में किसान ने बताया कि गेहूं में पहली सिंचाई के बाद मेरे द्वारा खरपतवारनाशी का प्रयोग कर दिया गया है। संयुक्त कृषि निदेशक द्वारा किसान को अगली टॉप ड्रेसिंग में नैनो यूरिया का छिड़काव करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें