फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट यूजी : 73 केंद्रों पर उमड़े अभ्यर्थी, चेकिंग में छूटा पसीना

विज्ञापन
नीट देने पहुंचे विद्यार्थी।
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में रविवार को अंडर ग्रेजुएट्स नेशनल एलिजबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट यूजी) का आयोजन 73 परीक्षा केंद्रों पर हुआ। दोपहर दो बजे से शुरू हुई परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को तीन घंटे पहले ही केंद्रों पर प्रवेश दिया गया। इस दौरान सख्ती का आलम यह रहा कि अभ्यर्थियों को पांच चरणों की चेकिंग से गुजरना पड़ा। इससे उनके पसीने छूट गए। वहीं, कई अभ्यर्थियों की परीक्षा भी छूट गई।
विज्ञापन

अलीगंज स्थित लोक सेवा आयोग परीक्षा केंद्र पर कई अभ्यर्थियों की परीक्षा छूट गई। दरअसल, परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले ही केंद्र का गेट भी बंद कर दिया गया। ऐसे में कई अभ्यर्थी प्रवेश नहीं कर सके। इससे नाराज अभ्यर्थियों ने गेट पर हंगामा भी किया। पुलिस ने इन अभ्यर्थियों ने गेट से हटाया। कुछ ऐसा ही नजारा एपी सेन मेमोरियल गर्ल्स कॉलेज में भी देखने को मिला। यहां पर भी छह-सात अभ्यर्थी गेट बंद होने के चलते प्रवेश नहीं कर सके।

अभिभावकों की भी नहीं हुई सुनवाई

उन्नाव के रहने वाले महेंद्र पांडेय अपनी बेटी श्रेया पांडेय को परीक्षा दिलाने के लिए अलीगंज आए थे। परीक्षा शुरू होने के आधा घंटा पहले गेट बंद हो जाने के कारण उनकी बेटी केंद्र में प्रवेश नहीं कर सकी। वहीं, रायबरेली से परीक्षा देने आई सुकृति वर्मा ने बताया गेट बंद होने से उनकी परीक्षा छूट गई। इस दौरान कई अभिभावकों ने आग्रह भी किया, लेकिन गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए गेट नहीं खोला गया। वहीं, आसपास के जिलों से बैग और दूसरे सामान लेकर अकेले आए परीक्षार्थियों को सामान सुरक्षित रखने में परेशानी हुई।
विज्ञापन



अभ्यर्थियों को इस तरह चेकिंग का करना पड़ा सामना

मुख्य गेट पर मेटल डिटेक्टर से अभ्यर्थियों की तलाशी हुई। फिर बॉयोमीट्रिक जांच हुई । इसमें रेटिना स्कैनिंग और फिंगर प्रिंट मैच किया गया। इसके बाद चौथे चरण में काउंटर पर अभ्यर्थियों का रजिस्ट्रेशन किया गया। फिर सभी के हस्ताक्षर और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन हुआ। इसके बाद कक्षा में प्रवेश से पहले एक बार और एडमिट कार्ड वेरिफाई किया गया।

यहां हुई बॉयोमीट्रिक की समस्या
परीक्षा से पहले दो केंद्रों पर बॉयोमीट्रिक की समस्या भी आई। इससे अभ्यर्थियों को दो से तीन मिनट तक इंतजार करना पड़ा। एपी सेन मेमोरियल गर्ल्स कॉलेज से परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने बताया केंद्र पर बॉयोमीट्रिक की सुविधा बहुत सुस्त दिखी, इसलिए दो से तीन मिनट का समय लग रहा था।

परीक्षार्थी बोले- फिजिक्स ने उलझाया, माइनस मार्किंग का बना रहा डर
अलीगंज स्थित परीक्षा केंद्र से परीक्षा देकर निकले आशियाना निवासी दिव्यांश ने बताया कि पेपर ठीक था, लेकिन फिजिक्स के सवालों ने काफी परेशान किया था। बाॅयो विषय के सवाल सबसे आसान रहे। वहीं अभ्यर्थी यश पाल ने बताया कि फिजिक्स कठिन था। न्यूमेरिकल व थ्योरी से सबसे अधिक सवाल पूछे गए थे। केमिस्ट्री भी आसान थी। परीक्षा में कुल 720 अंक के प्रश्न पूछे गए थे। इसमें फिजिक्स से 45, केमिस्ट्री से 45 और बायोलॉजी से 90 प्रश्न थे, जिसमें 45 प्राणी विज्ञान और 45 वनस्पति विज्ञान से प्रश्न आए थे। वहीं कई अन्य अभ्यर्थियों ने कहा कि माइनस मार्किंग के डर से कई सवाल छूट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें