फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET 2022: निर्देशों का नहीं हुआ पालन, परीक्षा केंद्रों पर काटनी पड़ीं आस्तीन, तब मिला प्रवेश

Sun, 17 Jul 2022 02:43 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (नीट) 2022 में सख्त मनाही के बावजूद परीक्षार्थी फुल आस्तीन के कपड़े पहनकर परीक्षा देने पहुंचे। जिससे उनके प्रवेश से पहले आस्तीन काट दी गई।
विज्ञापन
परीक्षार्थियों को फुल स्लीव के कपड़े पहनकर आने से मना किया गया था। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (नीट) 2022 में साफ निर्देश होने के बावजूद रविवार को आयोजित परीक्षा में काफी परीक्षार्थी पूरी आस्तीन के कपड़े पहनकर पहुंच गये। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से सख्त निर्देश होने की वजह से पूरी आस्तीन के कपड़े पहनकर आये परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में दाखिला देने से इंकार कर दिया गया। ऐसे में गेट पर ही ऐसे ही परीक्षार्थियों ने अपने कपड़े की आस्तीन कटवाई। तब जाकर उनको परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया।

विज्ञापन


नीट की परीक्षा जिले के 35 केंद्रों पर हुई। इसके लिए करीब 28 हजार परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा में नकल रोकने के लिए परीक्षार्थियों को ड्रेस कोड से संबंधित कई निर्देश जारी किये थे। इसमें सनग्लास, कैप, किसी प्रकार की घड़ी, पूरी बाजू के कपड़े और जूते भी पहनकर आने से मना किया गया था।




इसके बावजूद काफी परीक्षार्थियों ने इनका पालन नहीं किया। फुल आस्तीन के कपड़े पहनकर आने वाले परीक्षार्थियों के कपड़े गेट पर काटे गये तो वहीं परीक्षा केंद्र के भीतर जाने पर उनके  जूते और अन्य एसेसरीज उतरवा लिए गये।
विज्ञापन


परीक्षार्थियों को निर्देश दिए गए थे कि वे परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले पहुंचे। परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले परीक्षा केंद्र का गेट बंद कर लिया गया। इसकी वजह से कुछ परीक्षार्थी परीक्षा देने से रह गये।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें