राज्यसभा की एक सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार नीरज शेखर का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। नीरज शेखर के अलावा किसी और ने नामांकन नहीं किया है।
शुक्रवार को नामांकन पत्र की जांच की प्रक्रिया पूरी हो गई। 19 अगस्त को नाम वापसी की समय सीमा समाप्त होने के बाद नीरज शेखर के निर्वाचन की औपचारिक घोषणा की जाएगी।
सपा के पूर्व राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर ने पिछले दिनों राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। नीरज ने सपा छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया।
नीरज शेखर के इस्तीफे से खाली हुई राज्यसभा की एक सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है। उपचुनाव में भाजपा ने नीरज शेखर को ही उम्मीदवार बनाया है। नीरज शेखर ने 14 अगस्त को नामांकन दाखिल किया था।