फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा व भारत के बीच व्यापार को मजबूत बनाने की जरूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
कनाडा व भारत के बीच व्यापार को मजबूत बनाने की जरूरत
विज्ञापन

पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के यूपी चैप्टर की ओर से शुक्रवार को ओंटारियो- उत्तर प्रदेश व्यापार और निवेश के लिये एक वेबिनार आयोजित किया गया।
इसका उद्देश्य भारत और कनाडा के बीच रणनीतिक साझेदारी बनाने के लिए कनाडाई उद्यमियों के साथ बातचीत करना था।
मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि ओंटारियो एवं यूपी के बीच निवेश को आकर्षित करने के लिए कार्यशैली को बदलने के साथ उसे और बेहतर बनाने की जरूरत है।
प्रदेश को एक औद्योगिक प्रदेश बनाना होगा। मुख्यमंत्री की ओर से निश्चय किया गया था कि महात्मा गांधी की जयंती पर सस्टेनेबिलिटी के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए नीतियां बनाने के लिए दिशा-निर्देश बनाए जाएं।
विज्ञापन

कहा कि कनाडा में फूड प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी रोबोटिक्स फार्मास्यूटिकल टूरिज्म एविएशन में तकनीकी रूप से विकसित है और प्रदेश में इन सभी क्षेत्रों में निवेश की आवश्यकता है।
प्रदेश सरकार फार्मास्यूटिकल पार्क व जेबर में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने जा रहा है, जहां कनाडा की ओर से निवेश की अपार संभावना है।
प्रदीप मुल्तानी सीनियर वाइस प्रेसिडेंट पीएचडी चैंबर ने बताया कि यूपी भारत का पांचवां सबसे बड़ा राज्य है तथा कुशल, अर्ध-कुशल और अकुशल श्रम के एक बड़े पूल के साथ, सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है।
हाल ही में व्यापार के लिए बेहतर गंतव्य बन गए राज्यों के शीर्ष रैंक में अपनी प्रविष्टि बनाई व आगे बढ़ाते हुए दूसरा सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले राज्य बन गया हैं।
साथ ही ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के मामले में दूसरा स्थान हासिल किया। राज्य ने एकल-खिड़की मंजूरी से लेकर सूचना तक आसान पहुंच के लिए कई सुधारों को बेहतर तरीके से लागू करने की अपनी क्षमता के आधार पर रैंक में वृद्धि की।
विज्ञापन

भारत एक व्यापार मित्र होने की प्रक्रिया में
इंडो कनाडा चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रमोद गोयल ने कहा कि भारत एक व्यापार मित्र होने की प्रक्रिया में है और अभी तक एक बिलियन डॉलर का व्यापार किया है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में निवेश मित्र नीतियों से प्रभावित होकर उत्तर प्रदेश एक निवेश के रूप में विकसित हो रहा है। आर्थिक विकास मंत्री विक्टर फेडली व अपूर्वा श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश के कुशल श्रमिक एवं परिवहन सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर पावर जैसी क्षेत्रों में उन्नति होने से आगे आने वाले समय में भारत की अर्थव्यवस्था एक ट्रिलियन पहुंचने वाली है। अनुकूल नीतियों के कारण हाल ही में भारत में उत्तर प्रदेश ने इज ऑफ डूइंग बिजनेस में दूसरा स्थान भी हासिल किया है। आईटी इंटेक्स मोबाइल इलेक्ट्रॉनिक एग्रीकल्चर फूड क्लीन टेक्नोलॉजी फार्मा जैसे क्षेत्रों में मंत्रियों में बहुत सारी कंपनी विश्व स्तरीय तकनीकी है, जो उत्पाद बढ़ाने में भारत को मदद कर सकती है। पीएचडी चैंबर के प्रधान निदेशक, रंजीत मेहता एवं रेजिडेंट डायरेक्टर अतुल श्रीवास्तव भी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें