फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म और राजनीति पर सकारात्मक चर्चा की जरूरत : नरेश सक्सेना

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सामाजिक संगठन अलग दुनिया की 50वीं वर्षगांठ पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस्माइलगंज में खुले नए कार्यालय भवन में हुए कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ कवि नरेश सक्सेना ने कहा, आज धर्म और राजनीति हमें अलग-अलग खांचों में बांट रहे हैं। हमें धर्म और राजनीति से भागने के बजाय इस पर सकारात्मक चर्चा और विचार करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन




कथाकार शिवमूर्ति ने कहा कि वैकल्पिक मीडिया आज की जरूरत है। यह कुछ स्थापित संस्थानों से कहीं अधिक स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता कर रहा है। उच्च न्यायालय के अधिवक्ता अशोक पांडेय, योगेश मिश्र, सामाजिक कार्यकर्ता नाइश हसन और पीसी कुरील आदि ने भी विचार व्यक्त किए। केके वत्स ने अलग दुनिया की यात्रा और उसके संकल्प को रेखांकित किया।

दूसरे सत्र में गजलकार अनिल कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में काव्य पाठ हुआ। हिंदी के वरिष्ठ कवि चंद्रेश्वर, अरुण सिंह, हरे प्रकाश उपाध्याय, कहानीकार प्रज्ञा पांडेय, इंदु पांडेय, रंगकर्मी राघवेंद्र आदि मौजूद रहे। अलग दुनिया के सचिव अवनीश तिवारी ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें