लखनऊ। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के (एनसीपी ) के राष्ट्रीय महासचिव व प्रवक्ता बृजमोहन ने रविवार पार्टी कार्यकर्ताओं को जनमुद्दों के लिए संघर्ष करने और पार्टी का जनाधार बढ़ाने की जिम्मेदारी दी। कहा कि जनता के बीच जाएं और पार्टी की उपलब्धियां बताकर संगठन से जोड़ें। उन्होंने दारुलशफा काॅमन हाॅल में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक भी ली। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान पहलगाम घटना के मृतकों को श्रद्धांजलि भी दी गई।