फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: एनसीएलटी के रिसीवर ने अंसल के बैंक खातों पर लगाई रोक, आवंटियों के लिए जारी होगा टोल फ्री नंबर

Wed, 05 Mar 2025 02:37 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

एनसीएलटी के रिसीवर ने अंसल के बैंक खातों पर रोक लगा दी है। खातों के संचालन के लिए अब नए संचालक नियुक्त किए जाएंगे। वहीं, आवंटियों के लिए टोल फ्री नंबर भी जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
अंसल का लखनऊ स्थित ऑफिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंसल प्रापर्टीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड कंपनी के बैंक खातों पर एनसीएलटी (राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण) की ओर से नियुक्त रिसीवर ने रोक लगा दी है। अब अंसल के अधिकारी बैंक से पैसा नहीं निकाल सकेंगे। रिसीवर ने बुधवार को खातों के संचालन पर रोक का पत्र दे दिया है। अब बैंकों में लेनदेन के लिए रिसीवर नए खाता संचालक नियुक्त करेगा। रिसीवर की टीम मकान व प्लॉट बुक कराने वालों का रिकॉर्ड जुटा रही है। आवंटियों के लिए टोल फ्री नंबर भी जारी किया जाएगा। आवंटियों को दावा पत्र जमा करने में परेशानी न हो इसके लिए नया फार्म भी बनाया गया है। एनसीएलटी की वेबसाइट पर आनलाइन दावा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन


इसके पहले एनसीएलटी की ओर से नियुक्त रिसीवर नवनीत गुप्ता मंगलवार को लखनऊ पहुंचे। पुलिस सुरक्षा के बीच वह अंसल के सुशांत गोल्फ सिटी स्थित कार्यालय भी गए। उन्होंने वहां फाइनेंस से जुड़े दस्तावेज मांगे। 

अंसल अब रोजाना जमा करेगा 10 लाख रुपये बिजली बिल
अंसल सुशांत गोल्फ सिटी की बिजली मंगलवार को नहीं काटी गई। इसके एवज में अंसल ग्रुप ने अब रोजाना 10 लाख रुपये बिल जमा करने का वादा किया है। मंगलवार को 10 लाख रुपये जमा कराए गए। अंसल ग्रुप पर बिजली का 4.28 करोड़ रुपये बकाया है।
विज्ञापन


राजभवन खंड के अधिशासी अभियंता अनुज कुमार ने टाउनशिप प्रबंधन को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि एक दिन भी बकाया बिल की राशि नहीं जमा हुई तो कनेक्शन काट दिए जाएंगे। बता दें कि अंसल ग्रुप को नोटिस जारी करते हुए बिल जमा न करने पर मंगलवार को बिजली काटने की चेतावनी दी गई थी। नये समझौते के बाद 5000 परिवारों एवं मॉल के कारोबारियों को राहत मिली है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें