फिल्म अभिनेत्री विद्या बालन जिस तरह समाजवादी पेंशन योजना की ब्रांडिंग कर रही हैं, उसी तरह अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी सूबे में सामाजिक सुरक्षा की सबसे बड़ी स्कीम समाजवादी किसान सर्वहित दुर्घटना बीमा योजना की ब्रांडिंग करते नजर आएंगे।
बुधवार को नवाजजुद्दीन की मौजूदगी में ये योजना लॉन्च कर दी गई। इस योजना की लॉन्चिंग के दौरान नए मुख्य सचिव राहुल भटनागर भी मौजूद रहे। उन्होंने मीडिया को इस योजना के बारे में बताया। इस दौरान सीएम ने कहा, हमें इस योजना के प्रचार के लिए एक लोकप्रिय कलाकार मिले हैं। मैं इस मौके पर उन्होंने नए चीफ सेक्रेट्री और नवाजुद्दीन को धन्यवाद दिया।
तीन करोड़ से अधिक किसान व अल्प आय वर्ग के परिवारों को सामाजिक सुरक्षा देने वाली समाजवादी किसान सर्वहित बीमा योजना को सरकार ने चालू वित्त वर्ष के बजट में घोषित किया है।
इस योजना के लिए बीमा कंपनियों का चयन हो चुका है। इस बीच सूचना विभाग ने विधानसभा चुनाव से पूर्व इस योजना के प्रचार-प्रसार और इसके फायदे आमजन तक पहुंचाने के लिए नवाजुद्दीन सिद्दीकी को ब्रांड एंबेसडर बनाने का प्रस्ताव किया था।