फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नेवी के अधिकारी पर रॉड से हमला

Fri, 01 Mar 2024 02:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बहन से गालीगलौज व अभद्रता के विरोध पर दबंगों ने नेवी अधिकारी पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। कृष्णानगर पुलिस ने बुधवार को तीन नामजद समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। हिंदनगर निवासी युवती के मुताबिक बुधवार को वह बीमार भतीजे को अस्पताल में दिखाने भाभी के साथ गई थीं। वह अस्पताल के पास स्थित करन मोबाइल सेंटर के सामने गाड़ी खड़ी करने लगीं। इस पर दुकानदार गालीगलौज करने लगा। भतीजे को डॉक्टर को दिखाने के बाद युवती ने घर जाकर नेवी में अधिकारी अपने भाई को जानकारी दी। इस पर वह दुकानदार से विरोध जताने गए। जहां करन, उसके भाई अमित, संदीप व अन्य अज्ञात लोगों ने लोहे की रॉड से नेवी अधिकारी की पिटाई कर दी। उन्हें लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कृष्णानगर इंस्पेक्टर कैलाश दुबे ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें