फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सियार के हमले में चार घायल

Fri, 01 Mar 2024 02:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। नगराम के समेसी इलाके में सियार ने बुधवार देर रात घर के बरामदे में सो रही बच्ची व दो महिलाओं समेत चार लोगों पर हमला कर दिया । शोरगुल होने पर ग्रामीणों ने हांका लगाया तो सियार वन विभाग के जंगल में भाग गया। घायलों को सीएचसी नगराम व निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी मगर सियार पकड़ने के लिए टीम गांव नहीं पहुंची।
विज्ञापन

नगराम के समेसी के मजरा जुगराज खेड़ा, शंकर खेड़ा, रसूलपुर में बुधवार देर रात जंगल से निकलकर एक सियार पहुंच गया। उसने रसूलपुर में घर के बाहर सो रही रामलली (50) के हाथों में नोंच लिया। ग्रामीणों ने लाठी लेकर दौड़ाया तो सियार जुगराज खेड़ा पहुंच गया। वहां रोहिणी (8) व रामजानकी (35) पर हमला कर दिया। इससे दोनों जख्मी हो गईं। ग्रामीणों ने खदेड़ा तो सियार शंकर खेड़ा पहुंचा गया और वहां श्रीराम (55) पर हमला कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों के हांका लगाने पर सियार जंगल में भाग गया। मगर ग्रामीणों में सियार की दहशत है।

ग्रामीणों का आरोप है कि सियार को पकड़ने के लिए मोहनलालगंज क्षेत्र के वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई मगर विभाग के जिम्मेदार गांव नहीं पहुंचे। वहीं, मोहनलालगंज के फाॅरेस्टर अभिषेक कुमार चौधरी का कहना है कि सूचना पर वन विभाग की टीम गांव भेजी गई थी मगर सियार नहीं मिला। फाॅरेस्टर का कहना है कि ग्रामीण खुद भी सियार को पकड़कर जंगल में छोड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें