फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्रि के दौरान अपने घर में ही रहकर करें धार्मिक अनुष्ठान, मुख्यमंत्री ने नवरात्रि पर प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं

Tue, 24 Mar 2020 08:12 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवरात्रि पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं मंगलमय भविष्य की कामना की है। अपने बधाई संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि चैत्र नवरात्रि प्रकृति और शक्ति की उपासना का पर्व है।
विज्ञापन


इस पर्व में उपवास, प्रार्थना एवं ध्यान का विशेष महत्व है। चैत्र नवरात्रि से ही नववर्ष के पंचांग की गणना शुरू होती है।  इस समय मौसम में परिवर्तन भी होता है। इसलिए धर्म, अध्यात्म, ज्योतिष के साथ-साथ वैज्ञानिक दृष्टि से भी नवरात्रि का महत्व है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय की परिस्थितियों को देखते हुए मुख्यमंत्री ने लोगों से अनुरोध किया है कि कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए नवरात्रि के दौरान अपने घर में ही रहकर धार्मिक अनुष्ठान करें। इससे इस संक्रामक बीमारी के प्रसार को रोकने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

चेटीचंद जयंती पर भी शुभकामनाएं दीं
मुख्यमंत्री ने चेटी चंद (भगवान झूलेलाल जयंती) जयंती के अवसर पर भी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान झूलेलाल ने सद्भाव और एकता का संदेश देकर समाज को एक नई राह दिखाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें