फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवनीत सिकेरा को बनाया गया चुनाव पर्यवेक्षक, यूपी से जाएंगे 24 आईपीएस अफसर

Mon, 15 Mar 2021 02:17 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
नवनीत सिकेरा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पांच राज्यों में होने जा रहे विधान सभा चुनाव के लिए यूपी के 24 आईपीएस अफसरों को चुनाव पर्यवेक्षक बनाया गया है। इसमें अधिकतर अधिकारी एडीजी और आईजी रैंक के हैं। जानकारी के अनुसार यूपी के जिन आईपीएस अफसरों को बंगाल, असम, पांडुचेरी, केरल और तमिलनाडु के लिए चुनाव पर्यवेक्षक बनाया गया है, उसमें लखनऊ के पूर्व पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय, डीजीपी मुख्यालय पर तैनात एन रविंद्र, विजय प्रकाश और नवनीत सिकेरा का नाम शामिल है। डीजीपी मुख्यालय के सूत्रों का कहना है कि चुनाव आयोग की ओर से जो अधिकारी मांगे गए थे उसमें वरिष्ठता के क्रम में अधिकारियों की सूची डीजीपी को भेज दी गई थी। 
विज्ञापन


इसमें कई ऐसे अफसर शामिल थे जो फील्ड में तैनात हैं। मसलन लखनऊ के पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर की तैनाती भी विधानसभा चुनाव वाले जिले में कर दी गई थी। लेकिन डीजीपी ने फील्ड में लगे अधिकारियों को भेजे जाने में असमर्थता जताई गई। उनके स्थान पर नए अधिकारियों को मौका दिया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें