फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नवीन चौधरी बने उत्तराखंड महापरिषद युवा शाखा के अध्यक्ष

विज्ञापन
कुर्मांचलनगर सि्थत उत्तराखंड महापरिषद के सभागार में सोमवार को शपथ ग्रहण समारोह हुआ।
विज्ञापन
लखनऊ। कुर्मांचलनगर सि्थत उत्तराखंड महापरिषद के सभागार में सोमवार को शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इसमें परिषद की नई युवा शाखा का भी गठन किया गया। नवीन चौधरी को अध्यक्ष चुना गया। विजय बिष्ट को महासचिव, सुरेंद्र राजेश्वरी को संयोजक, लक्ष्मण सिंह मर्तोलिया को उपाध्यक्ष चुना गया। मुख्य कार्यकारिणी के अध्यक्ष हरीश चंद्र पंत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मंगल सिंह रावत, उपाध्यक्ष महेश चंद्र सिंह रौतेला एवं महासचिव भरत सिंह बिष्ट ने नवगठित युवा टीम को शुभकामनाएं दीं। 51 सदस्यीय मुख्य कार्यकारिणी ने पद व गोपनीयता की शपथ ली। मातृशक्ति के रूप में पुष्पा वैष्णव ने शपथ दिलाई। संयोजक दीवान सिंह अधिकारी, संगठन सचिव धन लाल वर्मा, महेंद्र सिंह अधिकारी आशीष रतूड़ी, विकास बौठियाल आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें