फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रात वाली नौचंदी सुबह पहुंची

Mon, 20 Jan 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर ट्रेन के आने का इंतजार करते यात्री। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
रायबरेली। ट्रेनों की लेटलतीफी कम नहीं हो रही है। कोहरा ज्यादा है, जिससे समय सारिणी बिगड़ी हुई है। ठंड में यात्रियों को दो-चार घंटे नहीं, बल्कि रातभर इंतजार करना पड़ा। प्रयागराज से सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस शनिवार रात के बजाए साढ़े 11 घंटे विलंब से रविवार को सुबह पहुंची। लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर भी रविवार को सवा आठ घंटे विलंब से आने के कारण यात्रियों को सुबह से शाम तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


रविवार को चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस पौने छह घंटे, अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल पौने चार घंटे, दिल्ली-प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस व देहरादून-बनारस जनता मेल पौने तीन घंटे, आनंद विहार-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस व सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस ढाई घंटे, लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस सवा दो घंटे, सिंगरौली-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस व प्रयागराज-लखनऊ गंगा गोमती एक्सप्रेस दो घंटे, प्रयागराज-बरेली एक्सप्रेस एक घंटे, हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल पौन घंटे, बनारस-देहरादून जनता मेल, प्रतापगढ़-कानपुर, लखनऊ-प्रयागराज व प्रयागराज-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस आधे घंटे देर से पहुंची।

शनिवार को देर रात प्रयागराज-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस सात घंटे, प्रयागराज-लखनऊ पैसेंजर पांच घंटे, बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, जौनपुर-रायबरेली इंटरसिटी एक्सप्रेस ढाई घंटे, वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस दजो घंटे, कानपुर-रायबरेली पैसेंजर एक घंटे और प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस पौन घंटे विलंब से आई। स्टेशन अधीक्षक रवि रंजन ने बताया कि सभी ट्रेनें पिछले स्टेशनों से लेट होने के कारण देर से पहुंची हैं।
विज्ञापन



मंडलीय अफसर गुजरे, सतर्क रहे रेल कर्मचारी
रायबरेली। उत्तर रेलवे लखनऊ के मंडलीय अधिकारियों का दल रविवार को देर शाम जिले से होकर गुजरा। इससे जिले के सभी रेलवे स्टेशनों और रास्ते की रेलवे क्रॉसिंगों पर कर्मचारी सतर्क रहे। सभी अधिकारी मंडल कार्यालय की स्पेशल ट्रेन से महाकुंभ की तैयारियों की जायजा लेने के लिए लखनऊ से प्रयागराज गए हैं। स्टेशन अधीक्षक रवि रंजन ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक एसएम शर्मा समेत सभी मंडलीय उच्चाधिकारियों की टीम स्पेशल ट्रेन से निकले हैं, लेकिन रास्ते में कहीं भी रुके नहीं और सीधे प्रयागराज चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें