फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पौने छह घंटे विलंब से आई नौचंदी एक्सप्रेस

Mon, 08 Jul 2024 04:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। ट्रेनों की लेटलतीफी दूर न होने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। समय से यात्री गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। रविवार को सहारनपुर से प्रयागराज जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस सबसे ज्यादा पौने छह घंटे देरी से पहुंची, जिससे यात्रियों को बारिश के बीच ट्रेन का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर भी साढ़े तीन घंटे विलंब से आई। सिंगरौली से टनकपुर जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस और चंडीगढ़ से प्रयागराज जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस एक घंटे देर से पहुंची। दिल्ली से प्रतापगढ़ जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस, देहरादून से वाराणसी जाने वाली जनता मेल, आनंद विहार से पुरी जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस, वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, प्रयागराज से चंडीगढ़ जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस आधे घंटे देर से आने के कारण यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। शनिवार देर रात नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस सवा चार घंटे और प्रयागराज-लखनऊ पैसेंजर व बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस डेढ़ घंटे देर से पहुंची। स्टेशन अधीक्षक रवि रंजन ने बताया कि सभी ट्रेनें पिछले स्टेशनों से लेट होने के कारण देर से आई हैं।

कुंडा में साढ़े तीन घंटे खड़ी रही ट्रेन, दूसरा इंजन भेजा
ऊंचाहार (रायबरेली)। बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस का इंजन शनिवार मध्यरात्रि के बाद फेल हो गया। यह घटना ऊंचाहार-फाफामऊ रेल खंड में प्रतापगढ़ जिले के कुंडा हरनामगंज के पास हुई। इंजन फेल होने से ट्रेन कुंडा हरनामगंज स्टेशन पर खड़ी कर दी गई। दूसरा इंजन रायबरेली स्टेशन से भेजा गया तो ट्रेन आगे रवाना हुई। इस दरम्यान करीब साढ़े तीन घंटे रात साढ़े तीन बजे से सुबह 7 बजे तक कुंडा हरनामगंज में खड़ी रही। हालांकि, इस वजह से दूसरी ट्रेनों के आवागमन पर कोई असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक कौशल वर्मा ने बताया कि लोको पायलट ने काफी प्रयास किया, लेकिन इंजन में आई खराबी दूर नहीं हुई। रायबरेली स्टेशन से दूसरा इंजन आने पर ट्रेन रवाना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें