फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रैली कल्यानपुर में जमीन की पैमाइश करने गई राजस्व टीम पर पथराव

Mon, 08 Jul 2024 04:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राही (रायबरेली)। भदोखर थाना क्षेत्र के रैली कल्यानपुर गांव मेंं रविवार को जमीन की पत्थरगढ़ी करने पहुंची राजस्व टीम पर कुछ लोगों द्वारा पथराव कर दिया गया। किसी तरह अधिकारियों, कर्मचारियों ने भागकर जान बचाई। पत्थरगढ़ी से नाराज महिलाओं और पुरुषों ने हमला बोला। बाद में पुलिस ने सख्ती दिखाई तो छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ मारपीट करने, सरकारी काम में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

रैली कल्यानपुर गांव की रहने वाली आरती साहू पत्नी करुणा शंकर की जमीन की पत्थरगढ़ी होनी थी। दो बार राजस्व टीम पत्थरगढ़ी करने पहुंची थी, लेकिन विपक्षियों ने उसे नहीं होने दिया था। डीएम के निर्देश पर लेखपाल व कानूनगो दोपहर बाद पुलिस के साथ जमीन की पत्थरगढ़ी करने गांव पहुंचे थे। इस दौरान दूसरे पक्ष की तरफ की महिलाओं व पुरुषों ने एक राय होकर राजस्व टीम पर हमला बोल दिया। ईंट-पत्थर चलाना शुरू कर दिया। इससे लेखपाल व कानूनगो ने भागकर जान बचाई।
पुलिसकर्मियों ने सख्ती दिखाते हुए पथराव कर रहे लोगों को खदेड़ा। इस दौरान कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया गया। थाना प्रभारी शिवाकांत पांडेय ने बताया कि आरती की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। गुडिय़ा, चतुरी, रोहित, राहुल, काजोल, शांति को गिरफ्तार किया गया है। वही सोहित, गुड्डा की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें