फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौचंदी व सद्भावना एक्सप्रेस को मिली हरी झंडी, 14 से दौड़ेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
नौचंदी व सद्भावना एक्सप्रेस को मिली हरी झंडी, 14 से दौड़ेंगी
विज्ञापन

रेलवे प्रशासन मेरठ व प्रयागराज के बीच नौचंदी एक्सप्रेस को 14 दिसंबर से चलाएगा। साथ ही सद्भावना भी पटरी पर लौटेगी।
नौचंदी एक्सप्रेस (04512) 14 दिसंबर से सहारनपुर से शाम पांच बजे चलकर अगली सुबह लखनऊ होते हुए 10:10 बजे प्रयागराज संगम पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन (04511) 15 दिसंबर से प्रयागराज संगम से शाम 5:20 बजे चलकर लखनऊ के रास्ते अगली सुबह 10:50 बजे सहारनपुर पहुंचेगी।
वहीं, आनंदविहार से सुलतानपुर के बीच चलने वाली सद्भावना एक्सप्रेस (04014) 14 दिसंबर से प्रत्येक सोमवार व शनिवार को शाम 4:30 बजे चलकर लखनऊ होते हुए अगली सुबह 5:55 बजे सुलतानपुर पहुंचेगी।
जबकि 15 से ट्रेन (04013) सद्भावना एक्सप्रेस सुलतानपुर से चलेगी। वहीं, आनंद विहार रक्सौल स्पेशल (04008) को 15 दिसंबर से और रक्सौल आनंदविहार सद्भावना एक्सप्रेस (04007) 16 दिसंबर से चलाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आनंदविहार रक्सौल स्पेशल (04016) 18 दिसंबर और रक्सौल आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल (04015) 20 दिसंबर से चलेगी और आनंद विहार रक्सौल (04018) 16 से रक्सौल-आनंद विहार सद्भावना स्पेशल (04017) 17 से चलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें