फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नौचंदी और पंजाब मेल साढ़े पांच घंटे लेट

Sun, 23 Apr 2023 10:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। ट्रेनों की समय सारिणी बिगड़ी हुई है। कोई भी ट्रेन समय से नहीं आ रही है। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेन में सफर कर रहे यात्री समय से गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। स्टेशन पर भी यात्रियों को ट्रेन के आने का इंतजार कई घंटों तक करना पड़ रहा है। गर्मी बढ़ने के साथ ट्रेनों की लेट लतीफी भी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

लखनऊ की ओर से आने वाली गाडिय़ां सबसे ज्यादा लेट पहुंच रही है। रविवार को सहारनपुर से प्रयागराज संगम जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस एवं अमृतसर से हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल साढ़े पांच घंटे, दिल्ली से प्रतापगढ़ जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस पौने पांच घंटे, देहरादून से बनारस जाने वाली जनता मेल सवा दो घंटे विलंब से आई। आनंद विहार टर्मिनल से पुरी जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस एक घंटे देर से पहुंची।
इसी तरह लखनऊ की ओर जाने वाली ट्रेनों में सिंगरौली से टनकपुर जा रही त्रिवेणी त्रिवेणी एक्सप्रेस सवा दो घंटे, हावड़ा से अमृतसर जा रही पंजाब मेल एवं बनारस से देहरादून जा रही जनता मेल आधे-आधे घंटे विलंब से आई। ये सभी गाडिय़ां लंबी दूरी का सफर तय करती हैं, जिससे उनकी लेट लतीफी ज्यादा रहती है। कम दूरी वाली गाडिय़ां भी लेट आ रही हैं, लेकिन इन ट्रेनों की लेट लतीफी कम रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें