रायबरेली। पिछले दो दिन में जिले में कोरोना संक्रमित 35 मरीज को स्वस्थ हो गए। जांच में 18 लोग और संक्रमित हो गए हैं। स्वस्थ हुए मरीजों को होम आइसोलेशन से डिस्चार्ज करने के साथ ही नए मरीजों को होम आइसोलेट कर दिया गया। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 101 हो गई है।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि टीमों ने पिछले दो दिन में 573 लोगों की कोरोना की जांच की। जांच में 18 नए केस मिले हैं। मरीजों को होम आइसोलेट कराकर दवा की किट घर पहुंचाई गई है। पहले से संक्रमित 35 मरीज हो गए हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना के संक्रमण को देखते हुए लोग मास्क का प्रयोग करने के साथ ही फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करें। रोहनियां प्रतिनिधि के अनुसार, एनटीपीसी के इंजीनियर समेत चार लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। सीएचसी ऊंचाहार के चिकित्सक डॉ. शिव त्रिपाठी ने बताया कि दो दिन में एनटीपीसी के इंजीनियर समेत चार लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। मरीजों को होम आइसोलेट कराकर दवा की किट घर पहुंचाई गई है।