फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राष्ट्रवादी ड्राइवर यूनियन शक्ति ने अपने विभिन्न मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
प्रदर्शन करते लोग।
विज्ञापन
लखनऊ। राष्ट्रवादी ड्राइवर यूनियन शक्ति ने मंगलवार को व्यापार बचाओ आंदोलन के तहत वृंदावन सेक्टर 18 डिफेंस एक्सपो ग्राउंड पर प्रदर्शन किया। यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह में उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वह विधानसभा का घेराव करेंगे।
विज्ञापन


संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवनीश सिंह उर्फ विपिन ने बताया कि ओला, उबर, रैपिडो जैसी कंपनियां एप के माध्यम से कार्य कर रही है, वह न ड्राइवर की समस्याओं को सुनती हैं और न ही जनता की, ऐसे में इनका स्थानीय स्तर पर कार्यालय होना आवश्यक है। रेट भी निर्धारित किया जाए। यही नहीं प्राइवेट वाहनों की डग्गामारी के चलने के कारण टैक्सी चालकों को काफी नुकसान हो रहा है।

यूनियन ने 12 सूत्री मांगों का ज्ञापन पीजीआई कोतवाल को सौंपते हुए सरकार को एक हफ्ते का समय दिया है। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामकृष्ण पांडे, प्रदेश महासचिव प्रवीण विश्वकर्मा, सचिव नीरज यादव, सुमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें