फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ डीएम सहित 11 को मिला सम्मान

Sun, 25 Jan 2015 01:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी लखनऊ में रविवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। राज्यपाल राम नाईक गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सुबह 11.30 बजे इस समारोह का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में मतदाता जागरूकता एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिला निर्वाचन अधिकारियों व उप जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ कई अन्य अफसरों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधियों, कैंपस एंबेस्डर, स्वीप को-ऑर्डिनेटर आदि को भी सम्मानित किया गया। इस बार राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आदर्श वाक्य है ‘सहज पंजीकरण सहज संशोधन’ रखा गया है।

कार्यक्रम में आयुक्त राज्य निर्वाचन आयुक्त एसके अग्रवाल, मुख्य निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा व मंडलायुक्त लखनऊ महेश कुमार गुप्ता भी मुख्य रूप से शामिल हुए। आज प्रदेश के करीब 90 हजार मतदान केंद्रों पर भी समारोह आयोजित किए जाएंगे। बीएलओ एवं अन्य अधिकारियों द्वारा मतदाताओं को शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें मिला डीईओ पुरस्कार

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर इन अफसरों को सम्‍मनित किया गया। लखनऊ के डीएम राजशेखर, सहारनपुर की तत्कालीन डीएम संध्या तिवारी, मुजफ्फरनगर के तत्कालीन डीएम कौशल राज शर्मा व बाराबंकी की तत्कालीन डीएम मिनिस्ती एस को राज्यपाल ने 25000 का चेक व स्मृति चिन्ह दिए।

इन्हें मिलेगा विशेष पुरस्कार
वहीं कुछ को विशेष पुरस्कार से नवाजा गया। आगरा की तत्कालीन डीएम मनीषा त्रिघटिया, शामली के डीएम एनपी सिंह व बनारस के डीएम प्रांजल यादव, अवनीश कुमार शर्मा, प्रतिमा गुप्त, सुष्मा मिश्रा, राजेश कुमार पाण्डेय, जेपी सिंह, शची घिल्डियाल, दनेश चंद्र, अमरेंद्र कुमार सेंगर और इन्द्रमणि त्रिपाठी को ये पुरस्‍कार दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें