फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राष्ट्रीय एकता पदयात्रा आज, लागू रहेगा डायवर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राष्ट्रीय एकता पदयात्रा के मद्देनजर मंगलवार सुबह 9 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक डावर्जन लागू रहेगा। यातायात पुलिस ने सोमवार को विस्तृत डायवर्जन प्लान जारी किया है। (माई सिटी रिपोर्टर)
विज्ञापन


1. केशव नगर व आईटी कॉलेज से आने वाले वाहन पुरनिया ओवरब्रिज से पुरनिया चौराहा होकर रहीमनगर / नीरा नर्सिंग होकर जाएंगे। इन्हें अलकापुरी की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।
2. आईटी चौराहा से आने वाले वाहन आठ नंबर चौराहा की ओर नहीं जाएंगे। इन्हें कपूरथला होकर जाना होगा।
3. सीतापुर से आने वाले वाहन डालीगंज क्रॉसिंग ओवरब्रिज और आठ नंबर चौराहे की तरफ नहीं जाएंगे। इन्हें डालीगंज क्रॉसिंग के सामने व शिया पीजी कॉलेज से होते हुए नया पक्का पुल होकर जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

4. आईटी चौराहे से इक्का तांगा की तरफ वाहन नहीं जाएंगे। इन्हें कपूरथला या हनुमान सेतु होकर जाना होगा।
5. इक्का तांगा से वाहन डालीगंज मार्केट के दोनों साइड नहीं जा सकेंगे। इन्हें नदवा बंधा होकर जाना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें